बाबा डीहवार संघ क्रिकेट क्लब के तत्वधान में क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला हुआ संपन्न।
कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत राणाडीह गांव स्थित पँचायत सचिवालय के समीप खेल मैदान में बाबा डीहवार संघ क्रिकेट क्लब के तत्वधान में क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। जहां मुख्य अतिथि के रूप में युवा संघर्ष सेना प्रमुख सह युवा नेता अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय थे। वहीं कमिटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि अनूप कुमार उपाध्याय उर्फ बड़ू उपाध्याय ने खेल के मैदान में पहुंचकर फीता काटकर आयोजित टूर्नामेंट मैच का उदघाटन किया। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों से एक-एक कर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बैटिंग कर खेल का शुभारंभ किया।
बेगमपुरा व खरसोता की टीम के बीच खेल प्रारम्भ हुआ। जहां की बेगमपुरा टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया। वहीं कॉमेंटेटर के रूप में खुटहेरिया पंचायत बीटीसी अभिनंदन शर्मा, एम्पायर दिवाकर चौबे व चिंटू चौधरी थे। मैच अति आकर्षक था। खेलप्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। अंत बेगमपुरा कि टीम ने कुल 35 रन से खरसोता की टीम को पराजित किया। जहां की बेगमपुरा टीम ने 16 ओवर में 146 रन बनाया। जबकि खरसोता कि टीम ने 111 रन ही बनाया। मैन ऑफ द मैच बेगमपुरा के खिलाड़ी रोहित कुमार को दिया गया जो चार ओभर 15 रण व 3 विकेट झटके
वही मैन ऑफ द सीरीज निलेश को दिया गया
मौके पर युवा संघर्ष सेना का केंद्रीय सचिव अविनाश पासवान, केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदयाल उपाध्याय, महासचिव विवेका पांडेय, अरुण चौबे, बृजमोहन पांडेय, प्रियांशु चौबे सोनू चौबे निशांत चौबे, हिमांशु चौबे राजन पांडेय एवं सैकड़ों युवाओं ने युवा संघर्ष सेना का दामन थामा सहित कई गणमान्य व सैकड़ों की संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating