लामी सरहिया में भूल कर पहुँचा 6 वर्षीय बच्चा,पूछताछ के बाद भी नही बताया गांव एवं माता पिता का नाम,वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट थाना प्रभारी को दी गई सूचना
खरौंधी से चंद्रेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी प्रखंड के लामी सरहिया में 6 साल का बच्चा भूल कर घूमते घूमते गुरुवार को 4 बजे पहुंचा जहां वह निर्जन स्थान पर बैठकर वह रोने लगा । रोने की आवाज सुनकर लामी सरहिया के ग्रामीण उसके पास पहुंचकर बच्चा से उसका नाम पिता का नाम या गांव के बारे में पूछताछ किया गया लेकिन वह बच्चा कुछ भी नही बता सका । इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा बच्चा का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, ताकि उसके माता पिता के बारे में जानकारी उपलब्ध हो सकें। समाचार लिखे जाने तक बच्चा लामी सरहिया में ही उसे सुरक्षित रखा गया है। ताकि बच्चा के माता पिता के जानकारी हो के उपरांत उसे सुपुर्द किया जा सकें। वही इस सबंध में थाना प्रभारी अभय कुमार ने बतया की सोशल मीडिया सहित ग्रामीणों से दूरभाष पर जानकारी प्राप्त हुआ है बच्चा को सुरक्षा को लेकर एक पुलिस की टीम लामी सरहिया भेजा गया है ताकि बच्चा को उसके माता पिता के पास पहुँचाया जा सकें।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating