बालिका उच्च विद्यालय रमना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन की मृत्यु पर शोक सभा का किया गया आयोजन।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना : बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन की मृत्यु पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
पीएम मोदी की माता हीराबेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शिक्षकों ने कहा कि उनके सरल तथा करुणामय जीवन याद रहेगा , जो सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थी। उनका संघर्ष भरतीय आदर्शों का प्रतीक है। वे सादगी और उदारता की मिसाल थीं, जो मातृत्व गुणों को दर्शाती थीं। परिवार को पालने में उनका संघर्ष हम सबके लिए एक आदर्श है।वे काफी भाग्यशाली थीं , जो अपने पुत्र मोदी जी को तीन बार मुख्यमंत्री व दो बार प्रधानमंत्री बनते देखीं। दुःख की इस घड़ी में समस्त विद्यालय परिवार पीएम मोदी व उनके परिवार के साथ हैं।
शोक सभा में मुख्य रूप से संस्थापक महेन्द्र प्रसाद गुप्ता , सहायक प्रधानाध्यापक चतुर्गुण महतो , लक्ष्मी साहु , धर्मदेव उरांव , वृन्दा कुमारी , पूजा कुमारी ,रूबी कुमारी , मोतीचंद राम , रामजी राम , चम्पा देवी व छात्राएं उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating