प्रगति के पथ पर पलामू , नामक पुस्तक में रंका प्रखंड के समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के कार्यों को दिया गया प्रमुखता से स्थान ।
रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिर्पोट
रंका अनुमंडल मुख्यालय निवासी वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम के द्वितीय पुत्र अमरेन्द्र कुमार नेहरू युवा केन्द्र के पुर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा विगत पांच वर्षों से स्वास्थ्य , स्वच्छता , शिक्षा , कोविड जागरुकता एवं टीकाकरण , दहेज प्रथा , बाल विवाह , डायन प्रथा , सड़क सुरक्षा , कुष्ठ , फाइलेरिया , टी वी बीमारियों का निराकरण एवं इसके प्रति जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाने का कार्य के लिए स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार को *प्रगति के पथ पर पलामू , नामक पुस्तक में* सराहनीय कार्य के लिए स्थान दिया गया है । बताते चले कि पिछले कोविड काल के दौरान लगे लॉकडाउन में समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा प्रतिदिन टोला , मुहल्ला में जा कर सोशल डिस्टेंस के माध्यम से बच्चों को निशुल्क रूप से शिक्षण कार्य कराया गया था । और गरीब एवं मेघावी छात्र छात्राओं को ऑन लाइन पढ़ाई करने हेतू अपने स्तर से एक 4G का ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन एवं चार्जर *रंका थाना के उपकरण बैंक* में प्रदान करने का कार्य इनके द्वारा किया गया था । लोगों को कोविड के प्रति जागरुक करने एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ जुड़कर रंका अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर जाकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक करने एवं कोविड टीकाकरण शिविर के माध्यम से लोगों को कोविड टीकाकरण कराने के कार्यों में लगे रहें जिसके कारण इनके कार्य के चर्च अनवरत रूप से किया जा रहा है। *प्रगति के पथ पर पुस्तक* में अमरेन्द्र कुमार के कार्य को स्थान मिलने पर वर्तमान सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिन्हा ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुनील माली,सुलपानी सिंह,दीनानाथ प्रसाद,उतम पाण्डेय ने खुशी जाहिर किया है।इन लोगों ने उम्मीद किया है कि रंका क्षेत्र के इनके आयुवर्ग के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत के रूप में उभर कर सामने आये हैं जो रंका अनुमंडल मुख्यालय के वासियों के लिए एक अच्छी खबर है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating