इस कड़ाके की ठंड में अमहर खास पंचायत के मुखिया के द्वारा किया गया अलाव की व्यवस्था
बिशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह के द्वारा पंचायत के बिशुनपुरा बाजार स्थित गांधी चौक, टेंपो स्टैंड, सोनडीहा में अलाव का व्यवस्था किया गया।वहीं मुखिया ललित नारायण सिंह ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए हर एक चौक -चौराहों पर अलावा की व्यवस्था कर दिया गया है । ताकि किसी राहगीर को इस ठंड में कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े । उन्होंने बताया कि बिशुनपुरा टेंपो स्टैंड के पास रातों में भी यात्री का आवागमन रहता है गांधी चौक और टेंपो स्टैंड के पास अलावा की व्यवस्था हो जाने से अब उन्हें इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी । उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्य से मन को शांति और अनुभूति प्राप्त होती है आगे भी इस तरह का कार्य मेरे द्वारा होता रहेगा,मौके पर उपस्थित अनिल सिंह, भोला पांडे, मंटू पांडे सहित ग्रामीण जनता ने मुखिया को भूरी भूरी प्रशंसा की । तथा शीतलहरी को देखते हुए इस कड़ाके की ठंड में में मुखिया के द्वारा जो यह सुखी लकड़ी को जगह जगह पर गिराया गया तथा आग की व्यवस्था कि गयी जो बहुत ही पुण्य का काम है। इस मौके पर सुनील पांडे, विजय चौरसिया, दिनेश सिंह, समाजसेवी महेंद्र कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र बैठे, अनिल पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating