1 0
Read Time:1 Minute, 31 Second

झारखंड में बड़ा सड़क हादसा , ट्रक ने मारी बाईक को टक्कर, तीन युवकों दर्दनाक की मौत। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक रहा कि युवकों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे।

घटना सरायकेला- टाटा मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा के पास हुई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में मरने वाले तीनों युवक फुटबॉल खिलाड़ी थे। वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रविवार रात करीब सात बजे 10 चक्का ट्रक ने युवकों की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें कोलाबीरा के केंदुडीह निवासी 28 वर्षीय जीतराय टुडू, राजनगर के टिंकु टुडू व बिकानी के लेदम सोरेन की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बनी गई। थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने सहकर्मियों के साथ करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन सामान्य कराया।





About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *