Read Time:1 Minute, 8 Second
रंका-रंका अनुमंडल क्षेत्र के उत्साही युवकों द्वारा रंका चेक नाका से रंका थाना मोड़ परिसर तक पुलवामा अटैक में मारे गए वीर शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व करते हुए रंका के पवन कुमार पांडेय, दिनेश कुमार गुप्ता, मोहित कुमार चौधरी ,सुरेश कुमार, रंजीत कुमार ,सोनू चौरसिया, सोनू कुमार पांडेय, आदि सैकड़ों युवकों ने रंका के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए रंका फाटक परिसर तक गये जहां पर शहीदों कि याद में जमकर नारे लगाए। पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहे आदि नारे लगाए ।अंत में शहीदों के याद में दो मिनट का मौन धारण करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया।