मंझिआंव(गढ़वा):जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शाहिद सीआरपीएफ जवानों के सम्मान में कैंडल मार्च निकालकर कर श्रधांजलि दी गयी।
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट
मंझिआंव(गढ़वा): सीआरपीएफ जवान राहुल सिंह के निर्देश पर उनकी धर्मपत्नी प्रीति सिंह के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में हुए हमले में मारे गए 40 सीआरपीएफ जवानों की तीसरी बरसी पूरी होने के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र के खजूरी, मंझिआंव बाज़ार क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि प्रदान की गई जिसमें काफी संख्या में युवा एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। वही इस मौके पर उपस्थित युवाओं के द्वारा सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए देश के लिए मर मिटने की कसमें खाई गई एवं हर हाल में देश सेवा करने का निश्चय किया गया।वहीं युवाओं सहित स्थानीय लोगों के द्वारा भारत माता की जय, वीर शहीदों अमर रहे, की जयघोष से पूरा वातावरण गूँज उठा। वहीं इस मौके पर प्रफुल्ल दुबे , बिट्टू शर्मा मुकेश मेहता, रमेश राम, संजीत साह, चंगेज खान अफरोज खान, लखन राम, निशांत सिंह, मंटू कुमार, भोला पाठक, , दीपक, बिट्टू ,जोहर राम सहित सैकड़ों संख्या में लोग उपस्थित थे।
More Stories
रामनवमी पर संस्कृति और सौहार्द का संगम
मझिआँव से संजीव सिंह की रिपोर्ट मुखदेव हाई स्कूल चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 27 मार्च 2026, दिन शुक्रवार...
सुप्रसिद्ध मिशन गायिका निशा बौद्ध का उंटारी रोड में आगमन, ASP चुनाव प्रचार में होगी शामिल
प्रतिनिधि/मझिआंव आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण का 9 नवंबर दिन शनिवार को 12 बजे दिन में...
पलामू के उंटारी रोड में चंद्रशेखर आजाद का आगमन, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधन
प्रतिनिधि/ मझिआंव आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद रावण का 9 नवंबर दिन शनिवार को 12 बजे...
नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत ब्लॉक परिसर मे निवर्तमान अध्यक्षा ने पत्र के माध्यम से की इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग, कहा युवाओं के भविष्य का है सवाल
अमित वर्मा की रिपोर्ट मझिआंव—अभी के समय में खेल कितना जरूरी है ये बात किसी से छुपी नहीं है, इसी...
चतरा लोकसभा से इंडिया गठबंधन पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी घोषित करे: गोरखनाथ चौधरी
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट पिछड़ा वर्ग ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश के द्वारा चतरा के सर्किट हाउस में...
Average Rating