अमहर खास पंचायत भवन में सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई गई।
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशुनपुरा : अमहर खास पंचायत के मुखिया श्री ललित नारायण सिंह उर्फ ( ददन सिंह) की अध्यक्षता में पंचायत भवन अमहर खास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुखिया ललित नारायण सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत थे| जिन्होंने अपने अदम्य साहस, नेतृत्व कौशल और ओजस्वी भाषण से देश के लाखों युवाओं को आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। मौके पर उपस्थित 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव ने नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था। आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है उन्होंने कहा कि यह दिन नेताजी की अदम्य भावना, और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने और याद करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर अमहर पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, पंचायत समिति सदस्य भरदुल राम चंद्रवंशी, विजय सिंह, लव कुमार सिंह, महेंद्र कुमार सोनल, कृष्णा राम, घुराराम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating