0 0
महुआधाम में घर से 35 किलो चावल, होम थिएटर और मोबाइल की चोरीहरिहरपुर ओपी में पीड़ित ने दिया लिखित आवेदन, जांच की मांग - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 28 Second




*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*

कांडी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत महुआधाम गांव में सोमवार की रात चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामप्रसाद राम के घर से चोर 35 किलोग्राम चावल, एक होम थिएटर, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि चोरी की घटना सोमवार की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। घटना के बाद पीड़ित रामप्रसाद राम ने नजदीकी हरिहरपुर ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर धीरेन्द्र राम, योगेन्द्र यादव, अमरेश गुप्ता, दीनदयाल यादव, बसंत, अनिल, विशाल गुप्ता,योगेन्द्र राम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

फिलहाल चोरी की घटना से गांव में चर्चा का माहौल है। पुलिस की ओर से मामले में की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी मिलना बाकी है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous Post

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress