आंख में तीर लगने से घायल चार वर्षीय आर्यन को उपायुक्त ने किया 50,000 रुपये का आर्थिक सहयोग।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को समाहरणालय स्तिथ अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने हेतु अनुरोध किया.जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया.
जनता दरबार में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलीनगर निवासी मिथिलेश कुमार पासवान ने अपने चार वर्षीय पुत्र आर्यन के इलाज हेतु उपायुक्त से आर्थिक मदद करने का अनुरोध किया, स्कूल जाने के क्रम में आर्यन के बायीं आंख में तीर लग गई थी, जिस पर उपायुक्त ने आर्थिक सहयोग के तौर पर 50,000 रुपये की राशि देने का निर्देश रेड क्रॉस को दिया. इसी तरह सदर थाना क्षेत्र के सुनीता देवी ने डीलर पर राशन कार्ड बनाने के नाम पर पांच हज़ार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से कार्रवाई करने की मांग की. इसी तरह जनता दरबार में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अखोरी दीदरी निवासी राम सेवक राम ने जीर्ण-शीर्ण हो चुके चैक डैम के पुनर्निर्माण कराने का अनुरोध उपायुक्त से किया. इसी तरह रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडरहे निवासी दिव्यांग अनुज कुमार ने उपायुक्त से इलेक्ट्रॉनिक साइकिल दिलाने का गुहार लगाया. इसी तरह छतरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोटो के ग्रामीणों ने जनता दरबार में उपायुक्त से आदिम जनजाति बिचला टोला में पानी की समस्या के समाधान हेतु डीप बोरिंग कराकर पाइप लाइन द्वारा पानी दिलाने का अनुरोध किया.
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने,राशन कार्ड आदि से सबंधित आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
Average Rating