वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल ट्रांजैक्शन अभियान का उपायुक्त ने किया शुभारंभ
आज़ादी की अमृत महोत्सव 2.0 कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार को टाउन हॉल में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल ट्रांजैक्शन अभियान का उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया.मौके पर उप नगर आयुक्त परितोष प्रियदर्शी,एलडीएम अनुकरण तिर्की, स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर,झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर, जेएसएलपीएस के डीपीएम समेत बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं.इस दौरान अभियान के विषय पर जेएसएलपीएस के डीपीएम ने बताया कि 2 जनवरी 2023 से 15 अगस्त 2023 तक यह अभियान चलाया जायेगा.उन्होंने बताया कि 8 माह तक चलने वाले डिजिटल अमृत अभियान में, वित्तीय समावेशन में मिलने वाली सहायता के साथ बरती जाने वाली सावधानी पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है.उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल लेनदेन में सभी को पारदर्शिता के साथ सहायता प्रदान करना एवं इससे सभी दीदियों को जागरूक करना है.
*यह अभियान से सखी मंडल की दीदियों को भविष्य में भी होगा फायदा:उपायुक्त*
इस अवसर पर सखी मंडल की दीदियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री दोड्डे ने कहा कि डिजिटल साक्षरता का मतलब क्या होता है इसी से आप सबों को अवगत कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है.यह अभियान से आप सब दीदियों को बैंक जाने से छुटकारा मिल जायेगा.उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के अभियान से सखी मंडल की दीदियों को भविष्य में भी फायदा होगा.कार्यक्रम में जोहर परियोजना अंतर्गत गठित उत्तरी कोयल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को तीस लाख रुपये का क्रेडिट लिंकेज आईडीबी बैंक के द्वारा किया गया.इसके अलावे उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर कई सखी मंडल की दीदियों को सम्मानित भी किया गया.कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रबंधक(वित्त)इमरान अहमद द्वारा किया गया।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
Average Rating