झामुमो कार्यकर्ताओं ने 11 फरवरी को जामा दो उच्च विद्यालय रमना के मैदान मे प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-प्रखंड सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रमना झामुमों प्रखंड इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक रमना स्थित गुलरही बांध के समीप कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता मे संपन्न हुई।बैठक के दौरान 11 फरवरी को जामा दो उच्च विद्यालय रमना के मैदान मे प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।साथ ही सभी कार्यकर्ताओ को सम्मेलन की सूचना देने तथा व्यवस्थाओं को सुचारु रुप से संचालन करने के लिए जिम्मेवारियों का बंटवारा किया गया।मौके पर ताहिर अंसारी ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार जनहित से जुड़ी कई योजना संचालित कर रही जिसे जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व हम सबों पर है।उन्होंने कहा कि बीस वर्षों तक झारखंड और झारखंडीयों को लुटने वाले लोगों को आदीवासी,मुलवासी और झारखंडीयों ने सत्ता से बेदखल कर दिया तो ऐसे लोग सरकार और झारखंडीयों के खिलाफ साजिश रचने से बाज नहीं आ रहे हैं।इस अवसर पर श्रवन सिंह,प्रदीप सिंह,सुरेश यादव,विशेश्वर मेहता,पवन गुप्ता,कमलेश विश्वकर्मा,राजकुमार साह,धनंजय साह,मनोज गुप्ता,अनील सिंह,सोनू सिंह,शंभू साह,अनुज चंद्रवंशी, नरेश शाह,रामकुमार प्रजापति,सुभान अंसारी,जयराम पासवान,रोहीत वर्मा,राजेश्वर पाल,ब्रह्मदेव मेहता,लालमन मेहता,उपेन्द्र राम सहीत कई कार्यकर्ता मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating