0 0
निरंतर भव्यता की ओर बढ़ेगा राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला, लोगों को मिलेगा लाभ: मंत्री - Garhwa Drishti

Read Time:9 Minute, 38 Second

पलामू प्रमंडलवासियों की भावना से जुड़ी है मेला का आयोजन

दुबियाखांड़ में दो दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला शुरू

विभिन्न विभागों का लगा स्टॉल, सरकार की योजनाओं का मिल रहा लाभ

लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का हुआ वितरण

नीलांबर -पीतांबर के वंशज को किया गया सम्मानित


राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला निरंतर भव्यता की ओर बढ़ेगा। मेला का लाभ आदिवासी समाज सहित अन्य लोगों को मिले इसके प्रयास हो रहे हैं। मेले के माध्यम से आदिवासियों को उनका हक, अधिकार देकर राजा मेदिनीराय के सपनों का झारखंड बनाने का प्रयास हो रहा है। मेला आदिवासियों सहित पूरे पलामू प्रमंडलवासियों की भावना जुड़ी है।
मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं, जहां सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। आमजन इसका लाभ उठाएं यही राजा मेदिनीराय की के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बातें पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कही। वे आज पलामू जिले के दुबियाखांड़ में आयोजित राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला में बोल रहे थे। मेला का आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग एवं राजा मेदिनीराय स्मृति न्यास सह मेला समिति की ओर से किया गया था। मेला का समापन 12 फरवरी को होगा।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि योजनाओं का लाभ देने एवं लेने के लिए सभी की सहयोग जरूरी है। समाज के अग्रिम पंक्ति के लोग आगे आयें और सरकारी योजनाओं को बताने एवं लाभ लेने के लिए जन जागरूकता फैलाएं। आम लोग सरकार के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर चले और सरकार की योजना की जानकारी एवं लाभ लें। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने ऐसी- ऐसी योजनाएं लागू की है, जिसका सीधा लाभ आमजनों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का विकास एवं प्रचार-प्रसार झारखंड के साथ-साथ आसपास के राज्यों में भी होगा। इसकी भव्यता निरंतर बढ़ती जाएगी। उन्होंने मेला आयोजन कि बेहतर तैयारी एवं सफलता के लिए पलामू जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि इसकी व्यापार तैयारी में पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही है।


*प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा सरकार की योजनाएं: उपायुक्त*

पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा कि राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला की भव्यता आगामी वर्ष में और बढ़ेगी। राजकीय मेला घोषित होने के बाद पहली बार यह आयोजन हो रहा है। आगामी वर्ष में राज्यभर में इसका प्रचार- प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन हर घर के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है। सुदूरवर्ती गांवों में रह रहे आदिम जनजाति परिवारों तक प्रशासन पहुंचकर योजनाओं का लाभ दे रही है। इससे समाज के लोगों का उत्थान एवं विकास हो रहा है। पलामू के योग्यताधारी व्यक्तियों को पेंशन योजना से आच्छादित किया गया है। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में पलामू जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन योजनाओं से लोगों को जोड़ते हुए लाभ देने का कार्य किया जा रहा है।


*सादगी, निश्चलता एवं बहादुरी के प्रतीक थे राजा मेदिनीराय: पुलिस अधीक्षक*

पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि राजा मेदिनीराय सादगी, निश्चलता एवं बहादुरी के प्रतीक थे। उनकी यादों में लगाई जा रही राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला की भव्यता एवं लोकप्रियता और अधिक बढ़ेगी।


*आदिवासी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक साबित हो रहा मेला: नामधारी*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने कहा कि बिहार के सोनपुर मेले की तर्ज पर राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेले का विस्तार उनका सपना है। आदिवासी महाकुंभ मेला का राजकीय मेला घोषित होना लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मेले को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। मेले के माध्यम से आदिवासियों के समस्याओं का निदान होना चाहिए। दिन प्रतिदिन मेले का विराट रूप हो रहा है। आदिवासी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए मेला काफी सार्थक साबित हो रहा है।


मेला में मेदिनीराय स्मृति न्यास-सह- मेला समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने सभी‌‌ का स्वागत करते हुए मेला के इतिहास से अवगत कराया। साथ में ही वनों में रह रहे लोगों को चिन्हित कर उन्हें वन पट्टा उपलब्ध कराने, पलामू समाहरणालय परिसर में राजा मेदिनीराय की प्रतिमा स्थापित करने, रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर करने आदि से संबंधित मांग रखी।

अतिथियों द्वारा राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला परिसर में चेंजिंग रूम एवं स्टोर रूम का शिलान्यास तथा शौचालय एवं स्टेज का उद्घाटन किया गया।‌ मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह चोरो ने किया।

मौके पर कला दलों द्वारा आदिवासियों की भाषा संस्कृति एवं पहचान को प्रदर्शित आदिवासी नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर पलामू जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए हैं। जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वहीं लोगों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसके अलावा बैनर, पोस्टर के माध्यम से भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

मेले में शहीद नीलांबर-पीतांबर के वंशज को मोमेंटो एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में उक्त अतिथियों के अलावा जिला परिषद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, गढ़वा जिला विससूत्री उपाध्यक्ष, पलामू जिला विससूत्री उपाध्यक्ष, खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ऋषभ गर्ग, अंचल अधिकारी झुनू मिश्रा के अलावा अन्य सरकारी पदाधिकारी-कर्मी, समाजसेवी राजेंद्र कुमार सिन्हा, तनवीर आलम सहित राजा मेदिनीराय स्मृति न्यास सह मेला समिति के त्रिपुरारी सिंह, रामेश्वर सिंह चेरो, जेपी मिंज, भरदुल सिंह चेरो, हृदया सिंह, निर्मल सिंह, प्रमोद सिंह, उमेश सिंह, राजकुमार सिंह, अजीत सिंह, सुनील उरांव, सुरेंद्र सिंह, प्रताप तिर्की, विपिन सिंह, लक्ष्मण सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress