1 0
Read Time:4 Minute, 4 Second



बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


जतरो बंजारी (गढ़वा):– बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के जतरो बंजारी स्थित महाशिवरात्रि पर्व भक्ति भरे वातावरण में मनाया गया। सर्वप्रथम महादेव का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर पूजा अर्चना प्रारंभ की गई। शिव भक्तों ने व्रत रख भगवान शिव तथा मारे गुरु बाबा का विधिवत पूजा अर्चना व हवन की। वही मंदिर परिसर में पूरे दिन ओम नमः शिवाय व हर हर महादेव का जयघोष करते हुए भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक कर विश्व शांति व कल्याण की मन्नतें मांगी गई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा था।

*मारे गुरु बाबा का स्थान क्यों है प्रसिद्ध*

कमेटी के कोषाध्यक्ष सुखाडी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन मारे गुरु बाबा के प्रांगण में भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। जो पूर्वजों से ही मेला की परंपरा चली आ रही हैं। उन्होंने बताया कि मारे गुरु बाबा की स्थापना सनातनी समय से ही की गई है। मारे गुरु बाबा एक ऋषि थे जिन का पीछा करते हुए कुछ बदमाशों ने इनकी सर को धड़ से अलग कर दिया था। इनका शरीर इसी जगह पर और मुंडी सलगा में है। इनका छाता अमहर में है जो इनका स्थान आज भी छतराज बाबा के नाम से सुप्रसिद्ध है। रमना में घोड़ा का चांद है। पोथी,जतरो बंजारी के सटा हुआ सिवाना है टड़हे में स्थित है। चिरकाल से ही यहां पर मारे गुरु बाबा का महाशिवरात्रि के दिन बड़े ही धूमधाम से पूजा-अर्चना होता है।

*इससे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना क्यों जरूरी है*

आपको बताते चलें कि मारे गुरु बाबा का स्थान चारों तरफ जंगल से गिरी हुई वादियों में स्थित है जहां की सुंदरता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है। जहां पर पर्यटक मारे गुरु बाबा स्थान से सेमरी स्थित डैम, कोशियारा पहाड़, लामी पहाड़, चूरमुरा पहाड़ की वादियां देखने लायक प्रतीत होता है। मानो यदि ऐसे सुप्रसिद्ध स्थल को राज्य सरकार के द्वारा एक पर्यटक अस्थल के रूप में मान्यता मिल जाती तो यहां के लोगों को जीवन यापन करने का एक सहारा मिल जाता।

*बिहार, यूपी, छत्तीसगढ़ से दर्शन के लिए आते हैं श्रद्धालु भक्त*

महाशिवरात्रि के दिन दूसरे राज्य जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्यों से भी श्रद्धालु भक्त मारे गुरु बाबा का दर्शन करने आते हैं यह जानकारी कोषाध्यक्ष सुखाडी सिंह ने दी। वहीं पर मेला को आकर्षक तथा सुशोभित तरीके से सजाया गया था जहां पर बच्चों के लिए झूलन, चरखा, तथा पूजा सामग्री एवं अन्य प्रकार की मिठाइयों से मेला सुशोभित रहा। मेले में एक आकर्षण का केंद्र जादूगर इरशाद अंसारी के द्वारा दिखाया जा रहा खेल भी था। जिसे बच्चे देख इंजॉय कर रहे थे। मौके पर कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *