जंगल में कांग्रेस पार्टी द्वारा वन भोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन।
भंडरिया से सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड के ग्राम खजुरी सूखी खेती के जंगल में कांग्रेस पार्टी द्वारा वन भोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस मौके पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विरोधी दल के लोग उनका कितना भी विरोध करते रहेंगे ,उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे, उन्होंने कहा कि जो गांव समाज और आम नागरिकों की भलाई के लिए काम करेगा ,उनके साथ ईश्वर भी साथ देते हैं,उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनताओं के समस्याओं का समाधान करते रहे हैं ,उन्होंने कहा कि जब भी भंडरिया के लोग उन्हें याद किया है, वे भंडरिया पहुँच कर लोगों को मदद करने का काम किए हैं, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन पर गोली भी चलाई गई, अपराधियों की गोली से वे बाल बाल बच गए, उन्होंने कहा कि शरारती और बदमाश लोगों से वे डरने वाले नहीं हैं, वे हमेशा क्षेत्र का दौरा करते रहे, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अच्छी सड़कें नहीं थी , न्होंने अपने मंत्री काल में गांव गांव तक सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है,इस मौके पर छोटनलाल टोप्पो, वाजुद्दीन अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष राजू नायक, गोपाल त्रिपाठी ,सुनित कुमार मिंज, विक्रम नायक, निर्मल ठाकुर, सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन निर्मल ठाकुर और विक्रम नायक ने की, इस मौके पर डाल्टेनगंज के राकेश सिन्हा , धरती देवी, रामचंद्र मिस्त्री, रामलाल सिंह ,ईबरार अंसारी ,अशोक केशरी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating