नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने नारियल फोड़कर किया वेंडिंग जोन का शिलान्यास
प्राथमिकता के साथ शहर के सभी वार्ड में विकास कार्य जारी है-:शशि कुमार
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड पांच स्थित जमुहारी माई छठ घाट के समीप वेंडिंग जोन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह शिलान्यास हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष शशि कुमार, उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी,नगर प्रबंधक नजीबुल्लाह अंसारी व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से पूजा पाठ व नारियल फोड़ कर किया।मौके पर नगर अध्यक्ष शशि कुमार ने कहा कि वार्ड पांच के जमुहारी माई छठ घाट परिसर में वेंडिंग जोन का निर्माण होने से फुटपाथी विक्रेता व अन्य लोगों को काफी सहूलियत होगी।उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने का कार्य तेजी से जारी है।उन्होंने कहा कि विभिन्न वार्डो में प्राथमिकता के साथ योजनाओं का चयन कर बिकास कार्य किया जा रहा है। इस वेंडिंग जोन का निर्माण नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा करीब 36 लाख रुपये की राशि से निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने सबंधित संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की बात कही है।मौके पर नगर उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी ने कहा शहर के सर्वांगीण विकास में नगर के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों की सहभागिता जरूरी है।
मौके पर वार्ड पार्षद सुषमा गुप्ता,अमरेंद्र ठाकुर, गोल्डन सिंह, जयनाथ चौधरी, प्रदीप चौधरी, गोलू पटेल, मनोज चौधरी, संजय चौधरी, उत्तम पटेल, शिव चौधरी आदि लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating