होली और शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक।

अमुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना थाना परिसर में शुक्रवार को होली और शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया किया।मौके पर श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी ने क्षेत्रवासियों को होली और शब ए बारात पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्व शांतिपूर्ण व आपसी सद्भाव से मनाने की अपील किया।उन्होंने कहा कि डीजे साउंड का प्रयोग नही करने तथा अश्लील गाना पुरी तरह प्रतिबंद्धित होने की जानकारी दिया।पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग से बचें और अफवाहों से दूर रहें। कोई समस्या हो तो थाना को सूचित करें।उन्होने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काई पोस्ट करने,शेयर करने वालो पर प्रशासन की नजर है लोग इससे परहेज करे।उन्होंने कहा कि शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले लोगो पर दंडनात्मक कार्रवाई होगी।साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन हर हाल मे हो।मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा,बीससूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह सहत कई लोगों ने संबोधित किया।बैठक के अंत मे पुलिस प्रशासन के पाधिकारी,जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगारक एक दुसरे को होली की अग्रिम बधाई और शुभकामना दिया।इस अवसर पर झामुमों के कार्यकारी अध्यक्ष नागेद्र कुमार सिंह, मुखिया दुलारी देवी, अनीता देवी,अजीत कुमार पांडेय,अजय कुमार सिंह,मुकेश कुमार,अमरेश कुमार,गुलाम रशुल,कुलदीप पासवान,विरेद्र कुमार बैठा,मंतोष पासवान,नीरज सिंह,इस्माईल अंसारी,शौकत अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating