राष्ट्रपति के अभिभाषण को सांसद ने लोगों को बताया।
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय राष्ट्रपति जी के अभिभाषण के विषयों पर आयोजित कार्यक्रम के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा जिला के विभिन्न स्थानों क्रमशः शक्ति केंद्र जाटा के बूथ संख्या 215, मेराल प्रखंड के शक्ति केंद्र गोंदा बूथ संख्या 72, रमना प्रखंड के शक्ति केंद्र सिलीदाग बूथ संख्या 318 एवं शक्ति केंद्र वार्ड नं० 9 बूथ संख्या 119 पर देश के माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा 31 जनवरी 2023 को संसद के संयुक्त अधिवेशन में दिए गए अभिभाषण को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पढ़कर सुनाया गया। उक्त अभिभाषण में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में किए मुख्य कार्यों एवं गरीब कल्याण को प्राथमिकता, अर्थव्यवस्था में तेजी, विकसित भारत का विजन, आजादी के 75 वर्ष से प्रारंभ हुए अमृतकाल की हमारी प्राथमिकता एवं समस्याओं का स्थायी सामाधान की ओर बढ़ रहे सफल प्रयास और वैश्विक सहयोग के आधार के रूप में भारत के उदय का उल्लेख किया गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अलखनाथ पांडेय, गढ़वा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष श्री अखिलेश तिवारी, जिला सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद चौबे, श्री मिथलेश तिवारी, चन्द्रमणी पाठक, श्री मुकेश चौबे, श्री सुरेंद्र राम, श्री बीरबल मेहता, श्री भोला विश्वकर्मा, श्री प्रेमलाल दिवाना, मुखिया श्री उदय कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती राजो देवी एवं बूथ समिति, पन्ना प्रमुख के सदस्यगण एवं भारी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating