0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना । प्रखंड अंतर्गत मवि ग़महरिया के सहायक शिक्षक रामचंद्र सिंह को सेवानिवृति के पश्चात मंगलवार को भावभिन्नी विदाई दी गई। स्कूल प्रांगण में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह के दौरान उन्हें और उनकी धर्मपत्नी तन्मयी देवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व हेडमास्टर उमेश प्रसाद कर्ण ने कहा कि रामचंद्र सिंह ने अपनी  प्रतिभा,अनुशासन,कर्तव्यनिष्ठा,और सहज बालोंमुखी प्रवृति के कारण बच्चो,शिक्षकों एवं अभिभावकों में गहरी छाप छोड़ी थी। इनके स्वच्छ,पारदर्शी एवं भावनात्मक विचार सदैव विद्यालय परिवार को नई ऊर्जा प्रदान करता रहा है। पर्यावरण और अध्यापन कार्य में अप्रतिम रुचि के कारण एक आदर्श शिक्षक के रूप में इनकी पहचान बनी थी।श्री कर्ण ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की ।रामचंद्र सिंह ने कहा कि वे आज सिर्फ सरकारी दायित्वों से मुक्त हो रहे है। एक शिक्षक के रूप उनका सफर आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम को हेडमास्टर विष्णुदेव मांझी, शिक्षक संजय राम,पवन सिंह,अनिल कुमार,जनमेजय कुमार,सुरेन्द्र गुप्ता,राकेश पांडेय,मनोज कुजूर,जेपी पटेल,संतोष यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया।जबकि संचालन शिक्षक फुलेंद्र सिंह ने किया।मौके पर सेवानिवृत हेडमास्टर मुंशी राम प्रमोद सिंह,संतोष कुमार,रामदयाल सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे मौजूद थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *