संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई
विशुनपुरा संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

विशुनपुरा-युवा अंबेडकर क्लब के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव एवं बीडीसी प्रतिनिधि भुनेश्वर राम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर सामूहिक माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात जयंती के उपलक्ष्य में केक काटा गया। मंच संचालन सत्यनारायण ठाकुर ने किया। क्लब की ओर से मंच को भव्य रूप से सजाया गया था तथा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी।
अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से गुरु रविदास के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने कहा कि संत रविदास महाराज का संदेश सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे पर आधारित है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर किया जा सकता है। ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुवनेश्वर राम ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन संघर्ष, भक्ति और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने जाति-भेद से ऊपर उठकर मानव मात्र को समान मानने की शिक्षा दी।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता,जितेंद्र कुमार,रामाधार गुरुजी,अर्जुन राम,अतेंद्र राम,मन्नती देवी, कौशल्या देवी,सोना देवी,कबूतरी देवी,सहोदर देवी,दयाशंकर राम, आनंद कुमार रवि, सुदामा राम, मनोज कुमार रवि, बौद्ध राम, मक्खन पासवान, राजनाथ राम, पंकज कुमार, एस. कुमार रवि, यशविंदर कुमार रवि सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

About Post Author
chandeshraj1
More Stories
किसानों के लिए विधायक नरेश प्रसाद सिंह की बड़ी पहल
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध...
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
Average Rating