20 दुकानों का शिलान्यास नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्षा पिंकी केसरी के द्वारा संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया गया।
नगर परिषद गढ़वा के द्वारा शहरी बेरोजगार फुटपाथ विक्रेताओं के लिए गढ़वा शहर में 60 दुकानों का निविदा किया गया था, जिसमें आज 20 दुकानों का शिलान्यास सदर अस्पताल के सामने फुटबॉल स्टेडियम के पास नगर परिषद गढ़वा के अध्यक्षा पिंकी केसरी वार्ड 09 के वार्ड पार्षद एवं कमला देवी जी के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया गया। उक्त 20 दुकानों के प्राक्कलित राशि ₹4900000 है । इसी तरह से 10 दुकान चौधराना बाजार सब्जी मार्केट में तथा 30 दुकान बस स्टैंड परिसर में बनाया जाना है। नगर परिषद गढ़वा हर क्षेत्रों में विकास के प्रति अग्रसर है चाहे वह पीसीसी रोड हो, चाहे नाली का निर्माण हो, चाहे बस स्टैंड का निर्माण हो चाहे, नीलांबर पितांबर पार्क का निर्माण हो, शहरी जलापूर्ति का निर्माण हो या साफ सफाई हो हर क्षेत्र में नगर परिषद गढ़वा विकास की ओर अग्रसर है इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप केसरी, नमन केसरी, अमित केसरी मंटू केसरी शुभम केशरी, गणेश केसरी, रामू केसरी ,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंधु राम, रामकुमार उपाध्याय, मुन्ना दुबे विजय गुप्ता, नगर परिषद के प्रधान सहायक विकास दुबे सहायक अमित कुशवाहा सहायक अरशद अंसारी काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating