होली एवम शब-ए-बारात त्योहार को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न।
मंझिआंव से संवाददाता अमित कुमार
मझिआंव।गढ़वा।
मंझियांव थाना परिसर में होली एवं शब-ए-बारात त्यौहार को लेकर थाना परिसर में दोनों समुदायों के बीच शांति समिति बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक के दौरान अंचला अधिकारी ने कहा कि दोनों समुदायों के द्वारा मनाया जाने वाला होली एवं शब-ए-बारात आपस में मिलजुल कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वतावरण में भाई चारे के साथ मनाएं वही श्री गुप्ता ने कहा कि व्हाट्सएप फेसबुक इंस्टाग्राम तथा अनेक सोशल मीडिया प्लेटफार्म से आने वाले हिंसक वीडियो तथा अफवाहों से बचें। वही बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार भास्कर ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर त्यौहार को मनाएंगे ताकि क्षेत्र में किसी तरह की अप्रिय घटना ना घटे। वहीं स्थानीय थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने कहा कि यदि होली एवं शब-ए-बारात के दौरान किसी भी तरह की असामाजिक तत्वों के द्वारा अशांति फैलाने एवं उत्पात फैलाने का कोशिश करता है तो तुरंत थाना को सूचित करें ताकि समय रहते किसी तरह की अप्रिय घटना घटने से लोगों बचाया जा सके। बैठक में राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा श्री केशव नारायण दास,निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, नगर पंचायत के सिटी मैनेजर राकेश कुमार पाठक, अशोक कमलापुरी तलशबरिया पंचायत के पूर्व मुखिया सेख अमरदीन, 20 सूत्री अध्यक्ष विजय कुमार दुबे तलशबरिया पंचायत के वर्तमान मुखिया महताब आलम, जिला परिषद धर्मेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल प्रखंड, बोदरा पंचायत के मुखियापति इंदल सिंह प्रमुख प्रतिनिधि,वीर दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating