बिशुनपुरा के सनराइज एकेडमी में दसवीं क्लास के बच्चों को परीक्षा शास्त्र देकर दी गई विदाई।
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):-सनराइज एकेडमी बिशुनपुरा में दसवीं क्लास का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां बच्चों को कॉपी और कलम देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। वहीं कार्यक्रम का शुरुआत सनराइज एकेडमी के निदेशक एवं शिक्षक के द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर सनराइज एकेडमी के निदेशक सह युवा समाजसेवी संजय सूर्या ने बच्चों को बताया कि जिंदगी में परीक्षा हर पल होती है जहां हम सभी को इस परीक्षा से सफल होने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए तथा उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे इस देश के भविष्य हैं और कर्णधार है, बच्चे को कलम तोड़ मेहनत करना चाहिए और अपने मंजिल को प्राप्त करना चाहिए। वही सह निदेशक छोटू कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि बच्चों को सभी विषयों पर ध्यान मन लगाकर देना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी तरह का कोई रुकावट ना आए, साथ ही सहायक शिक्षक अभय किशोर पाठक ने कहा कि शिक्षक एक सड़क के समान होते हैं जो खुद वहीं रहते हैं लेकिन उनके बताए गए मार्ग पर चलने वाले राही मंजिल को प्राप्त करते हैं, उसी प्रकार से बच्चे को भी शिक्षकों की बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। वहीं अनुभवी शिक्षक रामरति मेहता ने बताया कि बच्चों को एक नया जोश तमन्ना उमंग के साथ हर पल बिताना चाहिए जहां बच्चे हर पल खुशी के साथ मेहनत कर सके। वहीं मौके पर दसवीं क्लास के अकाश कुमार गुप्ता, रितेश कुमार, प्रेम कुमार गुप्ता, पायल गुप्ता, खुशी गुप्ता, पायल चंद्रवंशी, काजल गुप्ता, बॉबी गुप्ता, रागिनी विश्वकर्मा, राखी विश्वकर्मा तथा अन्य कक्षा के छात्र कमलेश पूर्णिमा साक्षी ज्योति पूजा इत्यादि लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating