मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट सहित विभिन्न मांगों को लेकर चिकित्सकों का कैंडल मार्च
झांसा और आईएमए की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर सदर अस्पताल से सिविल सर्जन कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला गया उस दौरान चिकित्सकों ने हाथ में कैंडल लेकर सरकार के विरोध अपना संकेतिक प्रदर्शन किया आईएमए के सचिव डॉक्टर कुमार निशांत सिंह ने कहा कि झारखंड के चिकित्सक अस्पताल में खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए इलाज नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में चिकित्सकों को बेहतर माहौल में इलाज करने के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए उन्होंने कहा कि क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के प्रावधान के अनुसार चिकित्सकों को चलाने में काफी परेशानी हो रही है ऐसे में सरकार को उक्त एक्ट में बदलाव करना चाहिए उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए ताकि चिकित्सक खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देख सकें झाझा के सचिव डॉ कमलेश कुमार ने कहा कि आज झांसा की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया है अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करता है तो 10 मार्च को झांसा एवं आईएमए की पूर्ण बैठक होगी उसके बाद आगे के निर्णय लिए जाएंगे मौके पर डॉक्टर जेपी सिंह, डॉ आलोक तिवारी डॉ अरशद अंसारी डॉक्टर राजेश कुमार डॉ अमित कुमार डॉ दिनेश कुमार सिंह डॉ वीरेंद्र कुमार डॉ अमित कुमार डॉक्टर माहेरू यामानी सहित अन्य चिकित्सक और मेडिकल कर्मी शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating