किसानों के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ आरंभ

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना । राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत प्रखंड के खरटिया स्थित चरवाहा विद्यालय परिसर में किसानों के उन्मुखीकरण को लेकर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, रूट संस्था के निदेशक संजीत कुमार तथा ‘दो माटी फार्मर’ के राम किशुन राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। प्रशिक्षण प्राप्त कर किसान कम लागत में भी बेहतर उत्पादन कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि संभव है।
प्रशिक्षक मुकेश कुमार एवं जयप्रकाश ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल किसानों को मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन सहित आयवर्धक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाने और वैकल्पिक खेती की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अजय सिंह कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद यादव, वेद प्रकाश यादव, राजाराम, अर्जुन चौधरी, लालमणि, अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating