नगर निगम चुनाव: जेएलकेएम ने मेयर प्रत्याशी की घोषणा, आईशा सिंह मैदान में
सुनील कुमार कि रिपोर्ट

मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (जेएलकेएम) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने डाल्टनगंज नगर निगम क्षेत्र से मेयर प्रत्याशी के रूप में आईशा सिंह के नाम की औपचारिक घोषणा की।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में आईशा सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा मेयर पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर गर्व है और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। पार्टी नेताओं ने बताया कि आईशा सिंह लंबे समय से सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रही हैं। उनके अनुभव, जनसंपर्क और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जेएलकेएम का उद्देश्य नगर निगम में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी प्रशासन स्थापित करना है। प्रेस वार्ता के दौरान नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
नेताओं ने कहा कि डाल्टनगंज शहर में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जलनिकासी तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति में सुधार की सख्त जरूरत है। पार्टी का दावा है कि यदि जनता का समर्थन मिला तो इन सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

About Post Author
chandeshraj1
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating