अबुआ साथी: सशक्त ग्राम, सशक्त नेतृत्व”
“अबुआ साथी: सशक्त ग्राम, सशक्त नेतृत्व”
आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को प्रखण्ड चिनियां के पंचायत भवन विलैतीखैर में अबुआ साथियों का द्वितीय चरण प्रशिक्षण, प्रथम दिन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। सहभागी शिक्षण केन्द्र के बैनर तले खुरी और बेता पंचायत के 30 स्थानीय नेतृत्वकर्ता अबुआ साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुखिया श्री गोपाल कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ ली गई और चेतना गीत के साथ सामूहिक ऊर्जा का संचार हुआ।
प्रशिक्षण में ग्राम सभा के क्या, क्यों और कैसे पर समूह गतिविधियों के माध्यम से गहन चर्चा हुई। वर्तमान स्थिति का आंकलन कर उपलब्धियों और सुधार की जरूरतों पर विचार किया गया। केस स्टडी के जरिए ग्राम सभा की जिम्मेदारियों और पारदर्शी क्रियान्वयन को समझाया गया।
साथ ही GPDP की प्रक्रिया को 9 थीम के साथ बाल सभा, महिला सभा, ग्राम सभा और विशेष ग्राम सभा के उदाहरणों से स्पष्ट किया गया।
यह प्रशिक्षण सशक्त ग्राम और मजबूत लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
About Post Author
jharkhanddrishtinews1
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating