पशु शेड निर्माण कार्य में गबन को लेकर मामला आया प्रकाश में!
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के बलीगढ़ पंचायत अंतर्गत कुशवार एवं गोबरदाहा गांव के पशु शेड में काम किए मेठ एवं मेशन कि मजदूरी की राशि का गबन कर लिया गया है ,इसकी जानकारी देते हुए पशु शेड के लाभुक विक्की मंसूरी,सलीमा बीवी, मनसूर मंसूरी, प्रियंका देवी ,रिजवान मंसूरी सहित अन्य लोगों ने कहा कि उन्हें मनरेगा योजना द्वारा पशु शेड एवं बकरी शेड निर्माण का कार्य मिला था, कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उक्त शेड में योजना के मेठ एवं मिस्त्री के मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं हो सका है, उक्त मेठ एवं मेशन की 50728 रुपये मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से निकासी कर गबन कर लिया गया है, लाभुकों ने कहा कि उनकी योजना में मेठ एवं मेशन की मजदूरी की राशि ऑनलाइन चेक करने पर भुगतान दिखाई पड़ रही है, परंतु उनके खाता ने अब तक राशि नहीं पहुंची है ,लाभुकों ने आरोप लगाया कि मनरेगा कर्मी की मिलीभगत से उनकी राशि का गबन कर लिया गया है, लाभुकों ने पंचायत सेवक, मुखिया, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं वीडियो से भी इसकी शिकायत की गई ,परंतु अब तक सीर्फ आश्वाशन मिलता रहा है, दो माह गुजर जाने के बाद भी अब तक संतोषजनक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ,इधर मजदूरी की राशि नहीं मिलने के कारण मेठ एवं मिस्त्री के समक्ष भुखमरी की नौबत पहुंच गई है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating