रामनवमी पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक।
भंडारिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया थाना परिसर में रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया, बैठक में थाना इंस्पेक्टर संजय खाखा ने कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनों पर्व मनाएं, कहीं कोई गड़बड़ी हो तो इसकी सूचना तुरंत थाने को दें, पुलिस वहां पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी ,उन्होंने कहा कि रामनवमी के जुलूस निकाली जाएगी, जुलूस किस रूट से जाएगी इस की लिखित आवेदन थाने को दें, उन्होंने कहा कि अलग-अलग अखाड़े के लोग अपनी अलग पहचान पत्र जारी करें, और जुलूस में वोलेंटियर की तैनाती करें, ताकि कोई भी गड़बड़ी करने वाले लोगों को तुरंत रोका जा सके , उन्होंने कहा कि जुलूस में कोई ऐसी गाना ना बजाएं जिससे दूसरे लोगों की भावना को ठेस पहुंचे, अंचल पदाधिकारी मदन महली ने कहा कि रामनवमी एवं सरहुल पर्व शांति से मनाएं ,अश्लील गाने से परहेज करें , शराब की नशे में जुलूस में ना जाएं, जिला परिषद सदस्य हीरवंती देवी, उप प्रमुख श्रद्धा देवी, मुखिया विनय सिंह , बीस सूत्री अध्यक्ष राजू नायक सहित अन्य लोगों ने बैठक को संबोधित किया, इस मौके पर ठाकुर प्रसाद महतो, रूप निरंजन सिन्हा, निरंजन जायसवाल, देवसागर दिक्षित, भागीरथी महतो, कुदरत अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी, फरहद खान ,आमिर अली ,एएसआई रंजीत महतो, राजेश मुंडा, राजेश्वर ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating