भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन।
भंडरीया रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार केसरी उर्फ टेम्पु
भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भंडरिया में शनिवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिप सदस्य हिरवंती देवी अंचला अधिकारी मदन महली प्रखंड प्रमुख रुकमणी देवी उप प्रमुख श्रद्धा देवी भंडरिया पंचायत के मुखिया विनय सिंह सांसद प्रतिनिधि रूप रंजन सिन्हा सिन्हा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर रजक सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर की गई। स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मलेरिया, टीवी, कुष्ट, कुपोषण, परिवार नियोजन, टीकाकरण, मातृत्व स्वास्थ्य जांच, दंत जांच, मोतियाबिंद, आयुष्मान भारत, मानसिक स्वास्थ्य जांच, युवा मैत्री केंद्र, योगा, अनुभवी चिकित्सक के द्वारा परामर्श कोविड सहित विभिन्न तरह के स्टाल लगाए गए थे। सभी स्टाल पर संबंधित बीमारी के स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर रजक ने कहा कि यह स्वास्थ्य मेला सरकार के निर्देश पर गरीबों के बीच निशुल्क इलाज के लिए आयोजित की गई है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस मेले शामिल हो कर इसका लाभ ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इलाज अनुभवी चिकित्सक के परामर्श से ही कराएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप सदस्य हिरवंती देवी ने कहा कि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से यहां के लोगों के लिए स्वास्थ्य मेला काफी लाभकारी होगा। अभी भी लोक स्वास्थ्य विभाग से कोसों दूर हैं। स्वास्थ मेले में लोग बेझिझक अपनी बीमारी बताकर अनुभवी चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज करा सकते हैं। मौके पर लेखा प्रबंधक सुनील कुमार स्वास्थ्य कर्मी विभा तिग्गा, रूप लता मींज, कंचन बाला, मेलविना कुजूर, असरिता मिंज, संगीता कुमारी, संतोष टोप्पो,अजींता तिर्की, सिकंदर चन्द्रवंशी,इनदेश कुमार सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी व सहिया उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating