रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल इकाई के द्वारा निकाला गया भव्य जुलूस!
केतार प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ईकाई के द्वारा बाइक जुलूस निकाली गई. इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा राम, लक्ष्मण माता सीता हनुमान सवार रथ की पूजा अर्चना एवं तिलक लगाकर जुलूस की शुरुआत कराई गई. इस दौरान बाईक सवार विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सैकड़ों युवाओं के द्वारा हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम का जयघोष करते हुए मां चतुर्भुजी मंदिर परिसर के सरयू दास रामलीला मैदान से जुलूस प्रारंभ किया गया. जहां उक्त जुलूस केतार बाजार होते नावाडीह के रास्ते बेलाबार कोल्ह रोड होते पुनः केतार पहुंच कर समाप्त हुआ. इस दौरान केतार मुखिया प्रमोद कुमार के द्वारा बाजार स्थित अपने आवास पर लस्सी की व्यवस्था की गई. वहीं बेलाबार- नावाडीह हनुमान मंदिर कमिटी के लोगों के द्वारा जुलूस में शामिल युवाओं को खीर और जलपान की व्यवस्था की गई थीं. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ, थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि, बजरंग दल के प्रदीप कुमार वर्मा, गौतम पाल, भरत प्रसाद, ओंकार कमलापुरी, पंकज कुमार, कुमार सूर्या, सचीन कुमार, पप्पू प्रसाद, विशाल कुमार, प्रिंस कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र सोनी, अंकित पाठक आदि उपस्थित थें।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating