झुलसी महिला वर्तमान छतरपुर विधायक पुष्पा देवी व पूर्व सांसद मनोज भुइयां की है भतीजी
मेदिनीनगर
इंडियन रोटी बैंक ने समाज सेवा के माध्यम से समाज में गहरी पैठ बना ली है। यह समाज सेवा किसी के चंदे पर न कर बल्कि अपने बलबूते पर कर एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित करते जा रहा है।इसी कड़ी में इंडियन रोटी बैंक के डॉक्टरों की संजीवनी टीम ने मानवता का एक मिसाल पेश किया है। सतबरवा प्रखंड के पोची गांव निवासी राजेंद्र भुइयाँ के 23 वर्षीय पुत्री अनीता देवी दो फरवरी को आग से झुलस कर बुरी तरह जल गई थी। जिसका इलाज परिजन पैसे के अभाव में नहीं करा पाए और घर लाकर भगवान भरोसे छोड़कर ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। यह खबर इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी को जैसे ही मिला वे मानवता का परिचय देते हुए पीड़िता के गांव मेडिकल टीम लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सकों की टीम ने पीड़िता को जांच कर दवा दिया और बेहतर इलाज के लिए बाहर इलाज कराने का सलाह दिया। वही इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी एवं राष्ट्रीय प्रभारी सोनू सिंह नामधारी ने पीड़ित महिला के परिजनों को आर्थिक मदद के अलावा खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराया और गर्मी से निजात पाने के लिए उसे एक पंखा भी दिया। मनीता देवी पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुईयां की सगी भतीजी है।जबकि मनिता की चाची पुष्पा देवी पाटन छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वर्तमान विधायक है। सूचना मिलने के बावजूद भी इन दोनों पति पत्नी को सामाजिक दायित्व का बोध तो छोड़ दीजिए पारिवारिक वेदना भी इन लोगों के अंदर जागृत नहीं हुआ। जिस कारण मनीता जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मनिता की शादी तीन वर्ष पूर्व लातेहार जिला के बरवाडी थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव निवासी दिनेश भुइयाँ के साथ हुआ था। जो पत्नी को वर्तमान समय में छोड़ चुका है। गरीबी एवं आर्थिक तंगहाली के कारण राजेंद्र भुईयां और इसका पुत्र रोहित भुईया मजदूरी कर बच्ची को जान बचाने में लगे हुए हैं। जब इनके घर इंडियन रोटी बैंक की टीम पहुंची तो एक आशा की उम्मीद चेहरे पर झलकता दिखाई दिया कि अब हमारी बेटी के जीवन प्रदान करने वाला कोई रहनुमा मेरे घर आ चुका है। पिता के आंखों में आंसू छलक पड़े थे। जिसे इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी ने समझाते हुए यह भरोसा दिलाया की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अब आपकी बेटी का समुचित इलाज हम लोग करवाएंगे। इस संबंध में श्री तिवारी ने कहा कि इंडियन रोटी बैंक समाज के किसी भी तबके के लोगों को सहयोग करने के लिए सदैव आगे रहता है। उन्होंने कहा कि समाज की इस बेटी बहन को जान बचाने के लिए जो भी कदम उठाना पड़ेगा इंडियन रोटी बैंक पीछे नहीं रहेगा।उन्होंने कहा कि यहां आने के बाद जब यह पता चला कि यह लड़की पूर्व सांसद मनोज भुईयां की भतीजी है तो यह सुनकर मन में थोड़ी तकलीफ हुई।उन्होंने कहा कि जिनके घर में दो-दो जनप्रतिनिधि जो भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते हैं। जब वे अपने भतीजी का इलाज नहीं करा सकते हैं तो समाज में पीड़ित व्यक्ति का इलाज वे कैसे करा पाएंगे।यह नामुमकिन है।इंडियन रोटी बैंक के सोनू सिंह नामधारी ने कहा कि इंडियन रोटी बैंक का मुख्य उद्देश्य है कि समाज में जो भी हो रहा है उस पर पैनी नजर रखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या के अनुसार मदद करना। डॉक्टरों की संजीवनी टीम के डॉक्टर चमन प्रीत ने कहा कि इस महिला का कमर से नीचे का भाग पचास प्रतिशत पूरी तरह से जल चुका है।इसे बेहतर इलाज के लिए बाहर जाना पड़ेगा। वर्तमान समय में जरूरत के अनुसार दवा दी गई है।उन्होंने कहा कि इसे एक गहन चिकित्सा की आवश्यकता है। जो पलामू में संभव नहीं है।इस मौके पर संजीवनी टीम और आशी लाइफ केअर के डॉक्टर अमित मिश्रा,डॉक्टर चमन प्रीत, झारखंड के वाइस कोऑर्डिनेटर परवेज अख्तर, पलामू कोऑर्डिनेटर मनीष यादव, पलामू के उपकोऑर्डिनेटर राकेश तिवारी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य साहिब सिंह नामधारी,चंदन भुइयां जिलाध्यक्ष, पलामू जिला भुइयां समाज,सुनील भुइयां संरक्षक, पलामू जिला भुइयां समाज समेत इंडियन रोटी बैंक के कई लोग मौजूद थे।
Read Time:6 Minute, 14 Second