गढ़वा के चिनिया में मिला अज्ञात युवक का शव, चेहरे को पत्थर से कूचा
गढ़वा जिले के चिनिया में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। चिनियां थाना पुलिस को सुबह चपकली जंगल से शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक के चेहरे को हत्यारों ने पत्थर से बुरी तरह से कूच दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस अधिकारियों की तरफ से इन मामले में आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ की गई है लेकिन अब तक मरने वाले के बारे में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह जंगल में लकड़ियां चुनने के लिए जाने वाले ग्रामीणों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि मरने वाला किसी वाहन का चालक हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी । शव को देखकर लगता है कि हत्या की वारदात को 24 घंटे के अंदर अंजाम दिया गया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
कैंसर से तड़प रहे गढ़वा के जयप्रकाश, मदद की गुहार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा)। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के झुरीबांध गांव में एक...
Average Rating