लातेहार के जंगल में ताबड़तोड़ फायरिंग से गुंजा इलाका! बड़ी खबर Latehar News
झारखंड के लातेहार और लोहरदगा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च आपरेशन के दौरान शुक्रवार को पुलिस और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार आधे घंटे तक चली मुठभेड में सौ राउंड से अधिक गोलीबारी हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. लातेहार सदर क्षेत्र के केदलाटोली जंगल में यह मुठभेड़ हुई. यह पूरा इलाका घने जंगल और दुर्गम पहाड़ियों वाला है, जो लोहरदगा जिले से सटा हुआ है.
पुलिस ने घटनास्थल से एक 5.56mm के इंसास राइफल बरामद किया है. इसके साथ ही घटनास्थल से पिस्टल, भारी मात्रा में गोली, 13 आईडी, 187 डेटोनेटर, 40 प्रेशर सिरिंज, 7 किलो विस्फोटक, हैंड ग्रेनाइड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं दैनिक उपयोग के सामान बरामद हुए हैं.
पूरे इलाके में सीआरपीएफ के साथ- साथ झारखंड जगुआर और जिला बल के जवान सक्रिय हैं. बीते कुछ दिनों में लातेहार और लोहरदगा जिले में लगातार मुठभेड़ की घटना हो रही है. फिलहाल लोहरदगा और लातेहार जिला पुलिस संयुक्त होकर ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि नक्सलियों के विरूद्ध अभी लगातार कार्रवाई की जाएगी.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
जिला नियोजनालय, लातेहार के द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन
झारखण्ड दृष्टि न्यूज़ लातेहार / बरवाडीह से अनिल कुमार की रिपोर्टलातेहार । लातेहार खेल स्टेडियम मे जिला नियोजनालय के द्वारा एक...
चलती मालगाड़ी में युवक ने कूदकर दी जान
बरवाडीह से अनिल कुमार की रिपोर्ट बरवाडीह : बरकाकाना सीआईसी सेक्शन अंतर्गत बरवाडीह रेलवे स्टेशन में एक नंबर लाइन में...
महाकुंभ से लौटने के दौरान कार दुर्घटना में सांसद महुआ घायल बेटे बहू भी अस्पताल में भर्ती
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज़ कॉर्डिनेटर हेड)झारखंड के लातेहार जिले में यह कर दुर्घटना हुई जिसमें राज्यसभा सांसद महुआ मांझी...
आवासीय विद्यालय के अधिकारी 50000 रूपये घूस लेते गिरफ्तार
लातेहार। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बक्शी को 50000 रूपये घूस लेते पलामू एसीबी की टीम ने...
धरना का दुसरा दिन।
*भुसाढ़ स्कूल खोलने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने स्कुल में दुसरे दिन भी दिया धरना*
माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से धरना पर बैठे छात्र छात्राओं की स्कूल खोलवाने की गुहार
पंचायत समिति सदस्य अयुब खान भी छात्र छात्राओं के मांगों के समर्थन में धरना पर ।
लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट चंदवा (लातेहार) कामता पंचायत के राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय भुसाढ को खोलने की मांग को...
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।लातेहार में पति निकलापत्नी का हत्याराबालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना...
Average Rating