Latehar News। सिंचाई कूप में तैरता दिखा महिला का शव, बड़ी खबर
लातेहार में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव सिंचाई कूप के अंदर से बरामद किया गया है। मामला बारियातू प्रखंड मुख्यालय के गुलगुलीया मोहल्ले का है। मरने वाली महिला की पहचान उर्मिला देवी के रूप में की गई है। पति प्रमोद उर्फ शुकुल साव ने बताया कि पत्नी जरूरी काम होने की बात कह कर सुबह चार बजे घर से निकली थी। करीब एक घंटे बाद तक वह वापस नहीं लौटी। इसी बीच पड़ोस के लोगों ने सिंचाई के कूप में महिला का शव दिखने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पत्नी का शव पानी में तैरता दिखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। TOP प्रभारी जय नारायण मेहता मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया ।
बताया जा रहा है कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं। इनका नाम प्रिंस कुमार और पीयूष कुमार है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है । पुलिस ने महिला के पति का बयान दर्ज कर लिया है और स्थानीय लोगों से पति-पत्नी के रिश्तों के बारे में पूछताछ की है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
जिला नियोजनालय, लातेहार के द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन
झारखण्ड दृष्टि न्यूज़ लातेहार / बरवाडीह से अनिल कुमार की रिपोर्टलातेहार । लातेहार खेल स्टेडियम मे जिला नियोजनालय के द्वारा एक...
चलती मालगाड़ी में युवक ने कूदकर दी जान
बरवाडीह से अनिल कुमार की रिपोर्ट बरवाडीह : बरकाकाना सीआईसी सेक्शन अंतर्गत बरवाडीह रेलवे स्टेशन में एक नंबर लाइन में...
महाकुंभ से लौटने के दौरान कार दुर्घटना में सांसद महुआ घायल बेटे बहू भी अस्पताल में भर्ती
संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज़ कॉर्डिनेटर हेड)झारखंड के लातेहार जिले में यह कर दुर्घटना हुई जिसमें राज्यसभा सांसद महुआ मांझी...
आवासीय विद्यालय के अधिकारी 50000 रूपये घूस लेते गिरफ्तार
लातेहार। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बक्शी को 50000 रूपये घूस लेते पलामू एसीबी की टीम ने...
धरना का दुसरा दिन।
*भुसाढ़ स्कूल खोलने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने स्कुल में दुसरे दिन भी दिया धरना*
माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री से धरना पर बैठे छात्र छात्राओं की स्कूल खोलवाने की गुहार
पंचायत समिति सदस्य अयुब खान भी छात्र छात्राओं के मांगों के समर्थन में धरना पर ।
लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट चंदवा (लातेहार) कामता पंचायत के राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय भुसाढ को खोलने की मांग को...
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
बालूमाथ पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल।लातेहार में पति निकलापत्नी का हत्याराबालूमाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना...
Average Rating