0 0
मध्याह्न भोजन योजना के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मोनिटरिंग कमिटि की हुई समीक्षा बैठक! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 27 Second



उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार आज उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में पी०एम० पोषन (मध्याह्न भोजन) योजना के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मोनिटरिंग कमिटि की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत विद्यालयों में पोषण वाटिका (Kitchen Gardens and nutria- gardens) की स्थापना, वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रथम त्रैमास में आवंटित खाद्यान्न के वितरण की समीक्षा एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत विद्यालयों में कार्यरत रसोईया से संबंधित बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने विद्यालयों में मध्याह्न भोजन वितरण, विद्यालय में खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलीवरी, खाद्यान्न की प्रत्येक माह की ससमय उपलब्धता, रसोइया की उपस्थिति समेत अन्य विषयों की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। साथ हीं प्रत्येक माह प्रखंड स्तर पर भी संबंधित पदाधिकारी को प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मोनिटरिंग कमिटि की समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश केरकेट्टा द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में पी०एम० पोषण मध्याहन भोजन योजना अंतर्गत Flexi Fund मद से किचेन गार्डेन को विकसित तथा रख-रखाव करने हेतु जिला के विभिन्न प्रखंडों से चयनित कुल 199 विद्यालयों को 5000 /- रू0 प्रति विद्यालय के दर से आवंटन उपलब्ध कराया गया है।*

इस बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी राज महेश्वरम, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ती, जिला शिक्षा अधीक्षक मिथलेश केरकेट्टा समेत प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, रमकण्डा, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, चिनियाँ, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, रमना, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, मझिऑव, श्री कृष्ण मुरारी पाण्डेय, स्नातक प्रशिक्षित विज्ञान शिक्षक, म०वि० बाना, मेराल समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress