ऊटारी रोड़ प्रखंड में बालू के अवैध उत्खनन की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री से लगायी गुहार।
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
पलामू-ऊटारी रोड़ प्रखंड अंतर्गत कोयल नदी एवं बाकी नदी से प्रतिदिन रात्रि में बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है इसकी रोकथाम के लिए प्रखंड अंतर्गत प्रशासन एवं जिला स्तरीय प्रशासन को लिखित सूचना देने पर भी अभी तक बालू के अवैध उत्खनन के रोकथाम के लिए सार्थक पहल नहीं किया गया है ।
बालू के अवैध उत्खनन से कोयल नदी एवं बाकी नदी के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है । बालू के अवैध उत्खनन से सरकार को करोड़ों रुपया के राजस्व की क्षति हुई है ।
कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा थाना प्रभारी ऊटारी रोड़ को सूचना देने पर भी बालू का अवैध उत्खनन रात्रि में किया जा रहा है ।
कांग्रेश के प्रखंड अध्यक्ष ने पहले भी समाचार पत्र के माध्यम से एवं मीडिया के माध्यम से बालू के अवैध उत्खनन के रोकथाम के लिए अपना बयान दिया था लेकिन अभी तक बालू के अवैध उत्खनन के रोकथाम के लिए सार्थक पहल नहीं किया गया । बालू के अवैध उत्खनन के रोकथाम के लिए उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री महोदय से गुहार लगाई है। प्रखंड अंतर्गत कोयल नदी एवं बाकी नदी से रात्रि में बालू का अवैध उत्खनन न किया जाए प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को बालू उपलब्ध कराने की कृपा की जाए जिससे वह अपना आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर सके । कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ने राज्य के मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध किए हैं कि बालू का अवैध उत्खनन कर रहे व्यक्तियों को चिन्हित कर कारवाई किया जाए ।
Read Time:2 Minute, 29 Second