पलामू से चतरा जा रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चतरा ज़िले के लावालौंग थाना क्षेत्र में पलामू से अपराध की घटना को अंजाम देने आ रहे तीन अपराधियों को पुलिक ने गिरफ्तार किया है।
लावालौंग थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चाको नदी पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। जहां बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों में विदेश कुमार गंझू, सत्येंद्र गंझू और सत्येंद्र भारती का नाम शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, बाइक और दो मोबाइल सेट बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि गिरफ्तार अपराधी एक स्पाई की हत्या करने के इरादे से पलामू से चतरा आ रहे थे। तभी इसकी जानकारी एसपी राकेश रंजन को लग गई और एसपी के निर्देश पर लावालौंग थाना क्षेत्र के चाको नदी पुल पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अपराधियों को पकड़ लिया गया।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
Average Rating