विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का किया गया आयोजन।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में रविवार को विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला जज विमलेश कुमार सहाय ने कहा कि जागरूक व्यक्ति ही अधिकार प्राप्ति में सक्षम है।लोगों में जागरूकता लाकर ही आम-आवाम को योजनाओ का लाभ दिला सकते है। उन्होंने बाल यौन हिंसा और पोस्को एक्ट के सम्बंध में लोगो को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम को जिप अध्यक्ष शांति देवी,सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह,सीओ सतीश कुमार सिन्हा, बीडीओ ललित प्रसाद सिंह,एसआई विवेक पंडित,अधिवक्ता संजय सिंह एवं मुखिया अजित पांडेय ने सम्बोधित किया। कर्यक्रम के दौरान 33 महिला समूहों को आजीविका के लिए 63 लाख रुपये का चेक वितरण किया। साथ ही मुर्गीपालन के एक ,पारिवारिक लाभ के एक,आवास के चार,दीदी बाड़ी के दस,टीसीवी के दो एवं आभा कार्ड के पांच लोगों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।मौके पर उप प्रमुख ख़दीजा बीबी,मुखिया दुलारी देवी,अनिता देवी,स्वीटी वर्मा,सोनी देवी,सन्तोष सिंह,प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल, सहायक राहुल प्रकाश ,अश्विनी कुमार सहित सभी प्रखण्ड सह अंचलकर्मी मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating