0 0
चोरी गए 53 मोबाइल बरामद कर पुलिस ने मालिकों को सौंपा! - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 10 Second


गढ़वा जिला पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल रिकवरी को लेकर चलाए गए अभियान में एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर गुम हुए मोबाइल को बरामद करने के लिए विशेष अभियान चलाई गई। जिसमें श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस ने पिछले 1 सितंबर 2022 से फरवरी 2023 तक चलाए गए विशेष मोबाइल चोरी व गायब की खोजबीन अभियान में भारी मात्रा में मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने अनुमंडल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री बंशीधर नगर, बिशनपुरा, धुरकी, खरौंधी, भवनाथपुर एवं हरिहरपुर ओपी में मोबाइल गुम होने का सांन्हा दर्ज किया गया था। जिसमे गठित टीम ने गुम हुए कुल 53 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को बरामद कर मालिकों को सौंप दिया है। चोरी गए मोबाइल वापस मिलने के बाद मोबाइल मालिकों के चेहरे पर खुशी छा गई। वहीं पुलिस के प्रति अटूट विश्वास होने के साथ उन्हें धन्यवाद भी दिया। पुलिस द्वारा बरामद कुल 53 स्मार्टफोन मोबाइल की कीमत लगभग 5 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आए दिन मोबाइल फोन गुम होने, छिनतई व मोबाइल चोरी की घटनाएं सामने आती है। अपराधियों द्वारा ऐसे मोबाइल का उपयोग गलत कामों में किया जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम द्वारा सर्विलांस के जरिए तकनीकी मदद एवं संबंधित थाना के सहयोग से अलग-अलग स्थानों से 53 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि सितंबर 2022 से फरवरी 2023 तक जितने भी मोबाइल गुम होने का सनहा दर्ज किया गया था उसका मोबाइल बरामदगी के बाद उनके असली मालिकों का पता व वैध कागजात के सत्यापन के बाद वास्तविक धारकों को उनका मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर उंटारी थाना से 15, रमुना थाना से 9, विशुनपुरा थाना से 10, धुरकी थाना से 5, खरौंधी थाना से 2, भवनाथपुर थाना से 2 एवं हरिहरपुर ओपी से 10 एंड्राइड मोबाइल बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि मोबाइल चोरी को रोकने के लिए पुलिस का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

प्रेस वार्ता में नगर उंटारी थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, धुरकी के सदानंद कुमार, रमुना के कृष्णा कुमार, भवनाथपुर के रामेश्वर उपाध्याय, बिशूनपुरा के प्रभारी थाना प्रभारी निमिर हिस्सा, केतार के संतोष कुमार रवि, खरौंधी के अभय कुमार, हरिहरपुर ओपी के कुंदन कुमार, महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमारी शाह आदि मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress