चोरी गए 10 मोबाइल को बरामद कर, बिशुनपुरा पुलिस ने मालिकों को सौंपा!
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा जिला पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल रिकवरी को लेकर चलाए गए अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर एक विशेष टीम गठन कर गुम हुए मोबाइल को बरामद करने हेतु विशेष अभियान चलाई गई थी। जिसमें बिशुनपुरा थाने में मोबाइल गुम होने का सहना दर्ज किया गया था। जिसमें बिशुनपुरा पुलिस प्रशासन ने गुम हुए कुल 10 एंड्राइड स्मार्टफोन को बरामद कर लिया है। जिसमें अमहर गांव निवासी अंकुश कुमार सिंह व ओढे़या ग्राम निवासी शांति देवी को गुम हुए मोबाइल विशुनपुरा प्रशासन के द्वारा दे दिया गया। चोरी के मोबाइल वापस मिलने के बाद मोबाइल मलिको के चेहरे पर खुशी का माहौल देखा गया। वही पुलिस के प्रति अटूट विश्वास होने के साथ उन्हें धन्यवाद भी दिया गया। बिशुनपुरा पुलिस द्वारा बरामद कुल 10 स्मार्ट फोन का कीमत लगभग 50,000 से अधिक आंकि जा रही है।
इस संबंध में बिशुनपुरा थाना प्रभारी निमिर हेस्सा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आए दिन मोबाइल फोन गुम होने, मोबाइल चोरी व छिनतई की घटनाएं सामने आती है। अपराधियों द्वारा ऐसे मोबाइल का उपयोग गलत कामों में किया जाता है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम द्वारा सर्विलांस के जरिए तकनीकी मदद तथा प्रशासन की सहयोग से अलग-अलग स्थानों से 10 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सितंबर 2022 से फरवरी 2023 तक जितने भी मोबाइल गुम होने का सहना दर्ज किया गया था उसका मोबाइल बरामद के बाद उनके असली मालिकों का पता व वैध कागजात के सत्यापन के बाद वास्तविक धारकों को उनका मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल चोरी को रोकने के लिए पुलिस का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating