0 0
पर्यटक स्थलों के विकास के संदर्भ में विचार विमर्श के लिए उपायुक्त ने किया बैठक! - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 3 Second



गढ़वा जिला अन्तर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थलों के विकास के संदर्भ में विचार विमर्श हेतु आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद् (DTPC) गढ़वा की कार्यकारिणी निकाय एवं शासी निकाय की बैठक की गई। बैठक में गढ़वा जिला अंतर्गत अधिसूचित पर्यटन स्थल को लेकर विचार विमर्श किया गया। पर्यटन स्थलों में मुख्य रूप से बाबा बंशीधर मंदिर श्री बंशीधर नगर, सतबहिनी झरना कांडी, गुरु सिंधु जलप्रपात चिनियां, माँ गढ़देवी मंदिर गढ़वा, अन्नराज डैम गढ़वा, बाबा खोंहरनाथ मंदिर तिलदाग गढ़वा, नक्षत्र वन रंका, भलपहाड़ी मंदिर रंका, सुखलदरी जलप्रपात, धुरकी, राजा पहाड़ी शिव मंदिर, नगर उंटारी, माँ चुतुर्भुजी भगवती मंदिर केतार समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर चर्चा हुई। बैठक में गढ़वा जिला अंतर्गत पर्यटन स्थलों में कराए गए कार्यों से संबंधित विवरण भी प्रस्तुत की गई। पर्यटन मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्राप्त आवंटन के आलोक में बैठक में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला में कई अन्य पर्यटन क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न प्रकार के प्रस्ताव एवं सुझाव दिए गए। जनप्रतिनिधियों द्वारा मां गढ़देवी महोत्सव का आयोजन का प्रस्ताव, नारायण वन केतार, रामलला मंदिर गढ़वा, ब्रह्म स्थान लगमा, तारामंडल, सरूवत पहाड़ी समेत लगमा ब्रह्मस्थान में सामुदायिक भवन निर्माण, चारदीवारी निर्माण, विवाह मंडप का निर्माण कराने समेत अन्य का प्रस्ताव दिया गया। उपायुक्त ने सभी प्रस्तावों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। जिससे जिले के पर्यटन क्षेत्र का विकास कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके।
इस बैठक में मुख्य रुप से अध्यक्ष जिला परिषद, शान्ति देवी, उप विकास आयुक्त, राजेश कुमार राय, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी, दिलीप कुमार यादव, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी, शशि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, आलोक कुमार समेत माननीय सांसद प्रतिनिधि गढ़वा प्रमोद चौबे, माननीय विधायक प्रतिनिधि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र, धीरज दुबे, माननीय विधायक प्रतिनिधि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र राजीव रंजन तिवारी, माननीय विधायक प्रतिनिधि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र, चंद्रदीप चंद्रवंशी समेत गोपनीय प्रभारी,जिला क्रीड़ा पदाधिकारी-सह-पर्यटन नोडल पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद गढ़वा, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला खनन पदाधिकारी, एमभीआई परिवहन विभाग गढ़वा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress