एक दिवशीय योग शिविर का आयोजन तथा पार्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुगता रैली का किया गया आयोजन!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-जलवायु परिवर्तन के हो रहे बदलाव से बचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए वैश्विक सलाह के मद्देनजर मिशन लाईफ के तहत शुक्रवार के वन परिसर रमना के प्रांगण मे एक दिवशीय योग शिविर का आयोजन तथा पार्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुगता रैली का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे वन कर्मियों के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता,प्रबुद्ध नागरिक,शिक्षाविद्ध व नागरिक शामिल रहें।इस संबंध मे वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकशान से बचने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंत्र दिया है। जिसमे प्लासटिक का उपयोग बंद करने,उर्जा का बचत करने,पार्यावरण को बचाने सहीत कई सलाह शामिल है।वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज का गठन कर सकता है। ऐसे मे नियमित योग को अपने जीवन शैली मे शामिल कर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।इसके बाद लोगों ने पार्यावरण बचाओ रैली निकाला जो वन परिसर से चलकर सर्वेश्वरी चौक,हरिगणेश मोड़,भगत सिंह चौक होते हुए पुन वन परिसर पहुच कर समाप्त हो गया।रैली के माध्यम से लोगों को पार्यावरण बचाने तथा पौधा लगाने को लेकर प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से धनुषधारी रवि,वन विभाग के नीरज कुमार मेहता,सचिन कुमार,ध्रुव कुमार,प्रवीण कुमार शुक्ल,पुष्पराज सिंह,अरविंद कुमार,अबीन,आनंद कुमार,भगवान सिंह,आशकुमार प्रजापति,बाबूलाल साह,महेद्र प्रसाद गुप्ता,सुदर्शन वियार सहीत कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating