0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केतार में कक्षा -10 मे उत्तीर्ण भैया/बहनों को किया गया सम्मानित। कार्यक्रम का शुभारम्भ केतार प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रसाद , केतार पंचायत मुखिया प्रमोद कुमार , विद्यालय अध्यक्ष राम विचार साहू, प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता और पहुँचे हुए सभी अतिथियो ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।इसके पश्चात दसवीं के परीक्षा में उत्तीर्ण सभी भैया/बहनों जो प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए उन्हें प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान केतार पंचायत मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा की इसी तरह से आगे भी मेहनत कर ईमानदारी से पढ़ाई करना है,एवम अपना लक्ष्य को हासिल करना है।आगे क्या करना है उसका लक्ष्य अभी से ही निर्धारण करना होगा और उसी के अनुरूप आपको अपनी पढ़ाई करना होगा ।तभी अप अपने जीवन मे सफल हो सकेंगे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे विद्यालय से कुल 19 छात्र-छात्राएं ने परीक्षा में भाग लिया था जो सभी ने प्रथम श्रेणी से ,जो 72 प्रतित्षत से जायदा अंक से पास किया।इसके लिए सभी भईया बहनों को मैं दिला से बधाई देता हूं एवम इनके आगे भी इसी तरह से सफल होने की कामना करता हूं।सम्मान पाकर सभी भईया बहनों काफी हर्षित थे।

मौके पर बलिगढ पं. मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार गुप्ता सचिव प्रमोद मेहता,कामेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद संरक्षक नन्द कुमार प्रजापति सदस्य विजय कुमार गुप्ता बब्लू कुमार आचार्य शिवशंकर कुमार दीनानाथ चौधरी सुदीप पाल रमेश पाल श्वेता कुमारी सविता गुप्ता मीना कुमारी कुसुम देवी उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *