आवास प्लस योजना की सूची में हो रहे अनियमितता को लेकर 20 सूत्री उपाध्यक्ष को सौंपा पत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल बर्मा की रिपोर्ट।
रमना,आवास प्लस योजना की सूची में किए जा रहे अनियमितता को लेकर हरिहर राम ने बीस सूत्री उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है। इस आवेदन में उन्होंने कहा है कि प्रखंड के करचा ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस के तहत तैयार किये गए लाभुकों की सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वंचित गरीबों का आवास निर्माण कराने हेतु आवास प्लस के तहत पंचायत स्तर पर लाभुकों का सर्वेक्षण कर उसकी सूची तैयार की गई है। परंतु प्रखंड अंतर्गत आवास प्लस योजना के तहत बनाई गई लाभुकों की सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। बनाए गए सूची में कुछ ऐसे लोगों का नाम शामिल किया गया है, जिनका पूर्व से ही पक्के का मकान बना हुआ है, या उन्हें पूर्व में भी सरकार द्वारा आवास योजना का लाभ मिल मिल चुका है । ऐसे लोगों का फर्जी तरीके से कोई झोपड़ी या मवेशी रखने का घर दिखाकर उन्हें पक्का मकान से वंचित दिखाया गया है।जीस कारण बड़ी संख्या में वास्तविक लाभुकों का नाम सूची से गायब है।इस आवेदन में करचा के स्वयम सेवक पर आरोप लगाया गया है की इन्होने अयोग्य लोगो को भी लाभ पंहुचाया है। इसकी जाँच उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी ने अपने सहयोगियों सोनू सिंह कृष्णा राम एवं रामचंद्र उरांव ने किया और इसकी प्रति प्रखंड विकास पदाधिकारी को दियें । प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इसकी जाँच कर आवश्यक करवाई का निर्देश दिया है
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating