ब्लॉक कार्डिनेटर सिराज अहमद हत्या कांड का हुआ खुलासा।

Read Time:1 Minute, 48 Second

गढ़वा जिला के भवनाथपुर प्रखंड के प्रखंड समन्वयक सिराज अहमद के हत्याकांड का खुलासा हुआ। बंशीधर नगर डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। आपको बता दें 14 जुलाई को भवनाथपुर प्रखंड समन्वयक सिराज अहमद को तुलसीदामर घाटी में अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक के भाई इसरार अंसारी ने बंशीधर नगर थाना में एक लिखित आवेदन दिया था लिखित आवेदन देने के बाद हत्याकांड का उद्भेदन करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। टीम गठन के बाद छापेमारी कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी टीपू सुल्तान एवं इमरान अंसारी दोनों गढ़वा के फरठिया के रहने वाले हैं। जहां दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। वही इस छापेमारी दल में बंशीधर नगर डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी बंशीधर नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह पीएसआई राहुल कुमार बिक्रम कुमार सिंह चंद्रदेव कुमार सुनील कुमार दास एसआई श्रीकांत पांडे एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आदिवासी बहुल क्षेत्र परती में एक साल से उपस्वास्थ्य केंद्र में लटका हैं ताला!
Next post बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने को लेकर कल होंगी बैठक।