आदिवासी बहुल क्षेत्र परती में एक साल से उपस्वास्थ्य केंद्र में लटका हैं ताला!
गढ़वा जिला के केतार प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र परती कुशवानी पंचायत में एएनएम का पदस्थापना नहीं होने के कारण पिछले एक साल से उपस्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद है। जिसके कारण यहां के नौनिहालों को प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को लगने वाला रोग प्रतिरोधक टीका भी नहीं लग पा रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र के पोषक क्षेत्र में रहने वाले गर्भवती महिलाओं को दस किलोमीटर दूर केतार उप स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव कराने को मजबूर है।जबकि बच्चों को लगने वाला टीका एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी कार्य पूर्ण रूप से बंद पड़ा है। वही पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि इसके लिए हम सबों ने जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई। लेकिन किसी ने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया है। जिसके कारण पूरे पंचायत क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ संबंधित समस्या से प्रतिदिन भागदौड़ करना पड़ रहा है । वही परती कुशवानी पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी ने बताया कि एक साल से उप स्वास्थ्य केन्द्र बन्द है अभी हमलोगों को केतार उप स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं को प्रसव कराने के लिए जाना पड़ता है। जिससे यहां के लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी सीएचसी भवनाथपुर डॉक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि उपस्वास्थ्य केंद्र परती कुशवानी में एनएम की पदस्थापना अभी तक नही हुई है । जल्द ही कि प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating