Read Time:1 Minute, 12 Second
इमरान की रिपोर्ट
पलामू जिला अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के कार्यालय के बगल में बन रहे जन वितरण प्रणाली के गोदाम का बीससूत्री अध्यक्ष कलीम अंसारी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने देखा की प्लास्टर के लिए बन रहे मसाला में बालू की मात्रा अधिक पाया गया और कलीम अली ने बताया की गोदाम का काम सही रूप से संपन्न नहीं हुआ है ।बताया की मजदूरों से जब मैं बात किया था तो मजदूर ने कहा था की 7तगाड़ी बालू और 1 तगाड़ी सीमेंट का प्रयोग कर रहें हैं ।इस बीच कलीम अली ने बताया की प्लास्टर इतना खराब किया गया है की बस इतना समझ लीजिए की मसाला को ईट से छुआ कर हटा दिया गया है। उन्होंने कहा की मैं उपायुक्त कार्यालय में जाऊंगा और DC साहब से इसकी शिकायत करूंगा और जांच कराने की मांग करूंगा।