0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

*मेदिनीनगर पलामू । जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***

कांग्रेस पार्टी पलामू लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. आरजेडी जेमैम के साथ गठबंधन के बाद भी कांग्रेस पार्टी दवा करेगी कि पलामू लोक सभा सीट पर उसका स्वाभाविक अधिकार है. बहुसंख्यक दलित समुदायों के साथ आदिवासी मुस्लिम और ब्राह्मण कांग्रेस के साथ खड़े हैं. पलामू लोक सभा क्षेत्र गांधी आंबेडकर समाजवादी और सेकुलर विचारधारा के साथ खड़ी है. पलामू लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नहीं होने से भाजपा चुनाव जीत जाती है.अगर कांग्रेस अपना उम्मीदवार दे तो भाजपा किसी भी कीमत पर लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी. पलामू जिला कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश रवि ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार से मिलकर पलामू लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के संदर्भ में विस्तार से बातचीत किया है. गणेश रवि ने कहा कि पलामू लोक सभा नहीं लड़ने से कांग्रेस पार्टी को 9 विधानसभा सीटों पर दलित वोटों के नुकसान झेलना पड़ता है. श्री रवि ने मीरा कुमार से मिलकर उन्हें समझाने में सफल रहे कि आरक्षित सीटों पर हर हाल में कांग्रेस पार्टी को अपने गठबंधन से समझौता नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पलामू जिला कांग्रेस पार्टी पलामू लोकसभा चुनाव तैयारी अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी सक्रिय रूप से लग गए है. पलामू लोकसभा सीट निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी के खाते में आएगा. श्री रवि ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अंशुल अभिजीत जी से मिलकर कांग्रेस पार्टी की टिकट के लिए दावेदारी की है.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *